पंडित सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक, हालत नाजुक उपचार जारी

Spread the love

मंडी: पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के निजी  अस्पताल में चल रहा उपचार

हिमाचल की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पंडित सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और जोनल अस्पताल मंडी में उनका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार पंडित सुखराम मनाली गए हुए थे। बीती 4 मई की रात को उन्हें मनाली में ही ब्रेन स्ट्रोक हुआ।

मनाली में उपचार के बाद उन्हें कुल्लू लाया गया जहां से बीती रात को उन्हें जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए हैं। बता दें कि पंडित सुखराम की उम्र 95 वर्ष की है और ऐसी अवस्था में डॉक्टरों की टीम पल-पल की हरकत पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं परिवार के सदस्य भी जोनल अस्पताल मंडी में मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि ब्रेन स्ट्रोक की वजह से क्लॉटिंग भी हुई है जिससे चिंता और ज्यादा बढ़ गई है। वहीं जोनल  अस्पताल  मंडी के एमएस डा. डीएस वर्मा ने पंडित सुखराम को अस्पताल में दाखिल किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।