पंडित सुखराम के निधन पर प्रदेश कांग्रेस में 7 दिन का शोक, तमाम कार्यक्रम स्थगित…

Spread the love

जिला से क़द्दावर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम शर्मा के निधन पर प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने 7 दिन का शोक रखने की निर्णय लिया है। 7 दिन तक पार्टी ने प्रदेश में सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। पार्टी कार्यालय शिमला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम और शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि पंडित सुखराम के निधन से राजनीतिक क्षेत्र को बहुत बड़ी क्षति हुई है। वह 13 बार विधायक रहे केंद्रीय संचार मंत्री रहे जिससे संचार के क्षेत्र में नई क्रांति आई। कांग्रेस हमेशा उन्हें याद रखेगी। उनके निधन पर कांग्रेस सात दिन का शोक रखेगी। इस दौरान सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंडी जाकर परिवार से मिलकर संवेदनाएँ व्यक्त करेगी।