नेहरू युवा केंद्र द्वारा बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता

Spread the love

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार  आगामी 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर संसद में आयोजित होने वाली  स्मरणोत्सव कार्यक्रम में  देश के 27 युवा प्रतिभागियों को भाषण देने और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के साथ  संवाद का मोका देगी। यह जानकारी जिला युवा अधिकारी प्रियंका राणा ने दी।

इस कार्यक्रम के लिए नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर  द्वारा  जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला बिलासपुर के युवा  इस भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 4 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि  प्रतियोगिता दिवस की घोषणा जल्द की जाएगी। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को राज्य व राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी । आवेदन करने के लिए आधार कार्ड की स्वप्रमाणित फ़ोटोकॉपी अपने फ़ोन नंबर के साथ नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं या nykbilaspur@gmail.com पर  मेल भी कर सकते हैं|