निशांत मकोल बने सोलन व्यापार प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष

Spread the love

युवा कांग्रेस के राज्य सचिव निशांत मकोल को सोलन व्यापार प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। निशांत वर्तमान में युवा कांग्रेस क राज्य सचिव है। जबकि इससे पहले शिमला लोकसभा संसदीय क्षेत्र के युवा कांग्रेस के उप प्रधान और सोशल मीडिया कोर्डिनेटर जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों वाले पद संभाल चुके है। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उनकी नियुक्ति की है। उनके सोलन व्यापार प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर युवा कांग्रेस ने कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है।