सोलन: 17 अगस्त, 2025ः सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ‘वननेस वन’ परियोजना के पांचवें चरण का आयोजन देशभर के 600 से अधिक स्थलों पर पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
संत निरंकारी मंडल के जोन 5A सोलन के जोनल इंचार्ज विवेक कालिया ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि ‘वननेस वन’ अभियान केवल हरियाली फैलाने की पहल नहीं है, बल्कि यह प्रकृति से जुड़ाव, मानवीय उत्तरदायित्व और सह-अस्तित्व की भावना को सुदृढ़ करने का एक समर्पित प्रयास है। इसी उपलक्ष्य पर जोन के अन्तर्गत जिला सोलन व सिरमौर की विभिन्न ब्रांचों में अत्यधिक वर्षा होने के कारण भी स्वयं सेवकों ने लगभग 850 पौधे रोपे गए जिसमें कि 250 फलदार पौधे शामिल हैं तथा गत वर्षों से विभिन्न स्थानों पर रोपे गए पौधों की देखभाल की गई जो अभी तक निरन्तर जारी है।
वर्ष 2021 में आरंभ हुआ यह अभियान अब ऐसे हरे-भरे वृक्षों में परिणत हो चुका है, जो लघु वनों का स्वरूप ले चुके हैं। इन वनों में प्रवासी पक्षियों की वापसी और जैव विविधता का पुनरुत्थान यह प्रमाणित करता है कि यह प्रयास केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं, बल्कि प्रकृति के पुनर्जीवन का माध्यम भी बन चुका है।
