नालागढ़ कोर्ट परिसर के बाहर फायरिंग करने का मामला सामने आया है फायरिंग करने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस नाहन से खेड़ा हत्याकांड के एक मुजरिम को कोर्ट में पेश करने नालागढ़ लाई थी जिसके ऊपर एक अनजान व्यक्ति ने फायरिंग कर दी पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर दी मौका देख कर फायरिंग करने वाला फरार हो गया है। कोर्ट में पेशी को आया आरोपी दूसरी गैंग के निशाने पर था पर पुलिस की मुस्तैदी से बड़ी वारदात टल गई। वारदात में किसी को गोली नहीं लगी है।
वही मीडिया को जानकारी देते हुए डीएसपी नालागढ़ ने बताया कि आज एक आरोपी को नाहन से नालागढ़ लाया गया जिस पर एक व्यक्ति ने गोली चलाने की कोशिश की जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई है फिलहाल व्यक्ति मौके से फरार हो गया है वहीं पुलिस ने उसकी बाइक को जप्त कर लिया है। वहीं दूसरी ओर नालागढ़ बार कॉउंसिल के वाइस प्रेसिडेंट ने कहा कि नालागढ़ कोर्ट में 302 मामले के ट्रायल के मुजरिम को लाया जाता है लेकिन अगर कोर्ट में न तो सिक्योरिटी है और ना ही सीसीटीवी ऐसे में इस तरह की वारदात में आरोपियों को पकड़ पाना भी मुश्किल है।