नहीं रहे UP के पूर्व CM मुलायम सिंह, 5 दशक के राजनीतिक करियर का अंत

Spread the love

    

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है।  82 साल के मुलायम सिंह यादव ने  गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार सुबह  करीब 8 बजे आखिरी सांस ली।

    

22 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें  मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती कराया गया था।  बताया जा रहा है कि उन्हें लो ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था लिहाज 1 अक्टूबर की रात को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था।  जहां एक डॉक्टरों का पैनल उनका इलाज कर रहा था।

    

मुलायम सिंह के राजनीतिक करियर पर नजर डाले तो वह 1967, 1974, 1977, 1985, 1989, 1991, 1993 और 1996- 8 बार विधायक रहे। 1989-91 में उत्तर प्रदेश के सीएम रहे। उत्तर प्रदेश सरकार में सहकारी और पशुपालन मंत्री रहे। लोकदल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भी रहे। मुलायम सिंह 7 बार सांसद भी रह चुके है