नहीं रहे युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष असीम शर्मा

Spread the love

युवा कांग्रेस सोलन के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस नालागढ़ के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता असीम शर्मा का कोरोना के चलते निधन हो गया। अभी उनकी माता के देहांत को एक सप्ताह भी नही हुआ था कि आज वो भी इस दुनिया को अलविदा कह गए। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति एवं परिवार जनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उनकी इस आकस्मिक मृत्यु पर अरुण शर्मा, राहुल ठाकुर, सुरेंद्र सेठी, रोहित शर्मा, अमन सेठी सेठी, राजीव कौड़ा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।