धनबल से है जनबल की लड़ाई : सुक्खू

Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को अपने नादौन विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने किटपल, भवडां, कलूर, कोहला, मझियार, कांगू, बटराण, चिलिय्यां, जलाड़ी, बेला, नादौन व सेरा में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिकाऊ विधायक मुरझाए हुए फूल से चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नादौन के विकास में भाजपा का कोई योगदान नहीं है। कांग्रेस पार्टी और मैंने इस क्षेत्र को बुलंदियों पर पहुंचाया है। आज नादौन का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर है। बीते पांच साल नादौन में विकास कार्य ठप रहे, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मेरे क्षेत्र की सुध नहीं ली। भाजपा कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लाई, जो पूर्व में मंजूर विकास कार्य थे वे भी रोक दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिकाऊ विधायक पहली बार निचले हिमाचल से बने कांग्रेस के मुख्यमंत्री को हटाने के लिए एक महीने तक लगे रहे।

धनबल का खूब खेला, लेकिन जिसके साथ जनता की ताकत, भवगान और पार्टी हाईकमान का आशीर्वाद हो, उसे बिके हुए लोग नहीं हटा सकते। सुखविंदर सिंह ने कहा कि जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज को लेकर झूठ बोलने में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को शर्म भी नहीं आ रही। उन्हें अपनी जानकारी दुरुस्त करनी चाहिए। यह कॉलेज मैंने कांग्रेस अध्यक्ष रहते तीन मार्च, 2014 को 179 करोड के बजट सहित मंजूर करवाया था। भाजपा की केंद्र में सरकार तो मई 2014 में बनी।

धनबल से है जनबल की लड़ाई

सीएम ने कहा कि पहल जून को लड़ाई जनबल और धनबल के बीच है। लोकसभा के लिए सतपाल रायजादा को वोट दें और छह उपचुनाव जहां भी हो रहे हैं, वहां अपने रिश्तेदारों को बोलकर कांग्रेस को वोट दिलवाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नादौन में अंतरराष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता मैंने करवाई। खरीड़ी में इंडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है, नादौन में नया शॉपिंग कॉप्लेक्स बनाएंगे। आरओ का पानी हर घर पहुंचाने की योजना पर काम चल रहा है।