पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर मेंद्वीतीय अंडर-13 बॉएज़ इंविटेशनल क्रिकेट टोर्नामेंट 2022 के दूसरे दिन के मुकाबलों में टोर्नामेंट काछठा मैच मेयो कॉलेज अजमेरऔर पाइनग्रोव स्कूल के मध्य खेला गया | मेयो कॉलेज अजमेर नें टॉस जीतकर गेन्दबाज़ी करने का निर्णय लिया | पाइनग्रोव स्कूल नें पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में से 17 ओवरों में सभी विकटें खोकर 74 रन बनाए | मेयो कॉलेज अजमेर नें चेज़ करते हुए 17.2 ओवरों में 5 विकटें खोकर यह मैच जीत लिया | मेयो कॉलेज अजमेर के रयांश तुली को ‘मैंन ऑफ़ द मैच’ का खिताब दिया गया | 04-11 को खेले गए टोर्नामेंट के सातवें मैच में पी पी एस नाभा एवं वेल्हम बॉएज़ स्कूल देहरादून के मध्य मैच खेला गया | वेल्हम बॉएज़ स्कूल देहरादून नें टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करनें का निर्णय लिया |
निर्धारित 20 ओवरों में वेल्हम बॉएज़ स्कूल देहरादून नें 10 विकटें खोकर 128 रन बनाए | मैच को चेज़ करते हुए पी पी एस नाभा की टीम 13.4 ओवरों में 71 रन बनाकर आउट हो गई और मैच वेल्हम बॉएज़ स्कूल देहरादून के खाते में चला गया | वेल्हम बॉएज़ स्कूल देहरादून के अतुलित त्रिपाठी को ‘मैंन ऑफ़ द मैच’ का खिताब दिया गया | 05-11 को समाचार लिखे जाने तक टोर्नामेंट का आठवाँ मैच मेयो कॉलेज अजमेर और पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा के मध्य खेला गया | मेयो कॉलेज अजमेरनें पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 183 रनों का लक्ष्य रखा | चेज़ करते हुए पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा की टीम 12.2 ओवरों में आलआउट हो गई व् मैच मेयो कॉलेज अजमेर नें जीत लिया | मेयो कॉलेज अजमेर के विहान जान्गरा को ‘मैंन ऑफ़ द मैच’ का खिताब दिया गया |