कांग्रेस पार्टी आज अपना 138वां स्थापना दिवस मना रही है। 28 दिसंबर 1885 को बॉम्बे (मुंबई) में एओ ह्यूम ने इस पार्टी की नींव रखी थी। तभी से हर साल 28 दिसंबर को पार्टी स्थापना दिवस मनाती है। आज स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मुंबई में एक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। वहीं इस मौके पर सभी राज्य मुख्यालयों में खास कार्यक्रम का आयोजन होता है। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में होता है. जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी का झंडा फहराते हैं।


