ठियोग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अजय श्याम ने किया ठियोग क्षेत्र में प्रचार

Spread the love

 भाजपा प्रत्याशी ठियोग कुमारसैन अजय ने देवता जय श्री चिखडेश्वर महाराज जनोग की देवठी में जाकर महाराज जी के चरणों में शीश झुका कर महाराज जी का आशीष लिया।इस अवसर पर महाराज जी के गुर व कमेटी के अन्य सदस्यों के साथ आम जन मानस मौजुद रहा। इस अवसर पर पारंपरिक गीतों के साथ रिहाली (नाटी) की धुनों पर सब धिरके ।

गौरतलब हैं कि हर वर्ष महाराज जी के प्रांगण में दीपावली बड़ी धूम धाम से मनाई जाती हैं। हजारों कलेणो के साथ हजारों की तादात में श्रद्धालु महाराज जी का आशीष लेने आते हैं। ये कार्यक्रम दीपावली व उसके अगले दिन तक चलता है ।