ट्रैक्टर की चपेट में आने से 63 वर्षीय चालक की मौ..त

Spread the love

 देहरा उपमंडल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से 63 वर्षीय चालक की दर्दनाक मौत हो गई है।

 जानकारी के अनुसार घटना अमली गांव की है, जहां योगेश शर्मा ट्रैक्टर से खेतों को जोत रहा था। इसी दौरान अचानक ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया और योगेश की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग पर पहुंचे और योगेश को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर देहरा अस्पताल पहुंचाया। वहीं जांच अधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी है।