पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत वीरवार देर साय बलारडू में मोटरसाइकल एवम स्कूटी में जबरदस्त भिड़त होने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बाइक नम्बर HP36A-5309 जिसे विकास चौधरी सुपुत्र शेर सिंह निवासी बारी, डाकघर व त० देहरा चला रहा था, वहीं सामने से आ रही स्कूटी जिसका न०- HP83-8793 था बलारडू में आपस मे जोरदार टक्कर हो गयी। बताया जा रहा है कि इस घटना में स्कूटी चालक अमी चंद और उनकी पत्नी नीशु घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल ज्वालामुखी भेज दिया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को आगे के इलाज के लिए आरपीजीएमसी टांडा रैफर किया गया है। जबकि इस घटना में बाइक सवार विकास चौधरी की मृत्यु हो गयी। वहीं उक्त व्यक्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सीएचसी देहरा भेज दिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ ज्वालामुखी सुरिन्दर धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी हैं।