जिला सोलन में पांच नशा मुक्ति केन्द्रो पर लटका ताला

Spread the love

नशा युवा पीढी का नाश कर रहा हैै। जिसका लाभ नशा मुक्ति केन्द्र खोलने वाले उठा रहे थे । जिला सोलन में निजी क्षेत्र में कुल 22 नशा मुक्ति केन्द्र थे । जिनमें लगातार अनियमितताओं की सूचना मेंन्टल हैल्थ अथॉरिटी , स्वास्थ्य विभाग एंव पुलिस को मिल रही थी । हाल ही में परवाणु में नषा मुक्ति केन्द्र से पंद्रह के करीब लडकियां भाग गई थी उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें यहां भी नशा दिया जाता था । जिसके बाद मेंन्टल हैल्थ, स्वास्थ्य विभाग, व पुलिस ने सामूहिक निरिक्षण किया जिसके बाद जिला में अनियमितताएं पाये जाने वाले पांच नशा मुक्ति केन्द्रो को बंद कर दिया गया है इनमें से चार परवाणु व एक नालागढ़ का है।

मुख्यचिक्तिसा अधिकारी डा राजन उप्पल ने बताया कि जिला सोलन में कुल 22 नशा मुक्ति केन्द्र चल रहे थे इसमें अनियमितताएं की खबरें लगातार आ रही थी जिसके बाद मेंटल हैल्थ शिमला की टीम , स्वास्थ्य विभाग सोलन व पुलिस विभाग ने सामूहिक निरिक्षण किया जिसके बाद सरकार को रिपोट भेजी गई सरकार ने पांच नशा मुक्ति केन्द्रो को बंद करने के आदेश जारी किये है।