सोलन, 28 जुलाई: जिला सोलन जूनियर और सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 का भव्य समापन आज हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 बॉयज़ और गर्ल्स, पुरुष और महिला वर्गों में कुल 200 खिलाड़ियों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।
जिला बैडमिंटन संघ के सचिव श्री यादविंदर सेन ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अक्षिव दत्ता ने तीन खिताब जीते:
पुरुष एकल (MS)
पुरुष युगल (MD)
मिक्स्ड युगल (XD)
वहीं, ताश्वी गुप्ता ने प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 8 खिताब अपने नाम किए:
अक्षिव दत्ता और ताश्वी गुप्ता – मिक्स्ड डबल्स (XD)
सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में भाग लेंगे।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री जतिन साहनी, निदेशक – हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम एवं सदस्य – बाल कल्याण समिति, जिला सोलन ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए और सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।