चुनाव के अंतिम प्रचार के दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का भव्य रोड शो

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शिमला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सोलन में रोड शो निकाला। प्रियंका का रोड शो पुराना बस स्टैंड से शुरू हुआ और सपरूप चौक तक करीब 800 मीटर में निकाला गया। इस दौरान रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। मॉल रोड पर लोगों ने घरों, दुकानों व दफ्तरों से बाहर निकलकर रोड शो देखा। इससे पहले प्रियंका गांधी शिमला के मशहूर जाखू मंदिर पहुंचीं और यहां पर पूजा-अर्चना की। प्रियंका पांच दिन से हिमाचल में स्टार प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। पिछले कल तक प्रियंका 6 जनसभाएं और एक रोड शो कर चुकी हैं। सोलन में आज उनका दूसरा रोड शो होंगा। इस दौरान प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखे हमले बोले हैं।