शिमला के फागु चियोग बाजार में बीती रात आग का तांडव देखने को मिला. इस भीषण अग्निकांड में दर्जनों दुकानें जलकर राख हो गई हैं। जिससे लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। हालांकि दमकल विभाग कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


