चिंतपूर्णी में बलबीर सिंह को टिकट देने की खिलाफ असंतुष्टों ने खोला मोर्चा

Spread the love

चिंतपूर्णी भाजपा में अपनी अनदेखी से नाराज भाजपा के कई पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं मौजूदा विधायक बलबीर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सोहारी के पूर्व प्रधान पवन ठाकुर की अगुवाई में कटौहड़ कलां में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक बलबीर सिंह पर तीखे आरोप जड़े। साथ ही केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर को भी आड़े हाथों लिया।

              

सोहारी के पूर्व प्रधान व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य पवन ठाकुर ने आरोप लगाया कि यदि भाजपा हाईकमान बलबीर सिंह को चिंतपूर्णी से टिकट देती है, तो निश्चित है कि भाजपा यहां से बहुत ज्यादा मतों से हारेगी।भाजपा विधायक पर आरोप लगाते हुए पवन ठाकुर ने कहा कि बलबीर सिंह ने विधायक रहते हुए सिर्फ अपना ही विकास किया है। पवन ठाकुर ने मीडिया के माध्यम से उपस्थित जनसमूह की आवाज को प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचाने को लेकर कहा कि ईडी को ऊना तक पहुंचा दिया गया है। कृपा एक बार चिंतपूर्णी तक भी पहुंचा दें। आम जनता को भी पता चल सके कि मौजूदा विधायक ने इन 5 सालों में अपना कितना विकास करवाया है।

   

इस दौरान उपस्थित जन समूह ने एक मत होकर चिंतपूर्णी से विधायक का टिकट बदलने के लिए भाजपा हाईकमान से निवेदन भी किया है। उधर, चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर सिंह चौधरी ने मामले को लेकर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं की। उन्होंने सिर्फ इतना कहते हुए फोन काट दिया कि कीचड़ में पत्थर नहीं मारे जाते।