चार जून को खुलेंगे प्रदेश के स्ट्रांग रूम

Spread the love

प्रदेश में लोकसभा चुनावा और विधानसभा उपचुनाव का मतदान पूरा होने के बाद अब सभी विधनसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहां थ्री लेयर सिक्योरिटी में ईवीएम रखी जाएंगी। इस वेयर हाउस के स्ट्रांग रूम में डबल लॉक होगा। यहीं ईवीएम अब चार जून को मतगणना के दिन ही खुलेंगी। प्रदेश के वेयर हाउस में ट्रिप्पल लेयर सुरक्षा में ईवीएम रखी जाएगी। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के मतदान के बाद प्रदेश की ईवीएम वेयर हाउस में ट्रिप्पल लेयर सुरक्षा में रखी गई हैं। ईवीएम के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों सहित पुलिस जवानों का सख्त पहरा लगाया है। वेयर हाउस की सुरक्षा में तैनात किए सभी जवान हथियारों से लैस हैं। पहले घेरे में केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया है।

दूसरे घेरे में आईआरबीएन के जवानों नजर रखे हुए हैं। तीसरे घेरे की सुरक्षा में जिला पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। ईवीएम की सुरक्षा को पहले घेरे में आईटीबीपी जवानों की 16 कंपनिया तैनात की गई हैं। ईवीएम के लिए प्रदेशभर में अलग-अलग जगहों पर 75 वेयर हाउस बनाए हैं। वेयर हाउस में तीन लेयर की सुरक्षा तैनात की गई है। सुरक्षा में तैनात किए सभी जवान हथियार बंद हैं, जिसमें पहले घेरे में केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। दूसरे घेरे में एचपी आईआरबीएन के जवानों को तैनात किया है। चार जून को मतगणना के दिन तक वेयर हाऊस में ट्रिप्पल लेयर की सुरक्षा रहेगी। चुनाव के लिए प्रदेशभर में केंद्रीय सुरक्षा बल की 70 कंपनियां तैनात की गई हैं।