चायल विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चायल के काली टिब्बा मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है । यह भागवत कथा 30 मार्च से आरंभ हुई जो छह अप्रेल तक चलेगी ।
जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया। इस मौके पर सिद्ध मंदिर चायल के महंत श्री श्री 1008 शंभू भारती जी ने अपने प्रवचन दिये ।1008 शंभू भारती तथा उनके शिष्य 108 जगमोहन भारती , काफी संख्या में श्रद्धालुयों ने भाग लिया । प्रवचन 12 से 3 बजे तक हुए उसके बाद हर रोज विशाल भंडारा हुआ ।