चंबा में पिकअप खाई में गिरने के कारण चालक की मौत

Spread the love

चंबा में पिकअप खाई में गिरने के कारण चालक की मौत का मामला सामने आया है। यह दुर्घटना सोमवार की सुबह जटकरी पंचायत में घटी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह पिकअप गाड़ी नंबर एचपी-1404 जटकरी पंचायत में जा रही थी तो लांघा नामक स्थान पर ऊपर पहाड़ से एक पत्थर आ गिरा ।

जिसकी चपेट में आकर पिकअप सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में वाहन चालक अनिल कुमार आयु 32 वर्ष पुत्र मोलाराम निवासी गांव जटकरी तहसील चंबा जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना वाले स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके चलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।