चंडीगढ़-मनाली हाई-वे पर गरामौड़ा में सड़क पर पलटी टमाटर से भरी गाड़ी, ड्राइवर-कंडक्टर जख्मी

Spread the love

हादसों का गढ़ बनते जा रहे चंडीगढ़-मनाली मार्ग के गरामौड़ा स्थान पर टमाटरों से लदी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप गाड़ी पलटने से चारों तरफ सड़क पर टमाटर ही टमाटर बिखर गए।

हरियाणा नंबर की इस पिकअप गाड़ी में हादसे के समय 2 लोग सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। हादसे में पिकअप में सवार चालक-परिचालक बाल-बाल बचे। पिकअप चालक के अनुसार हादसे का कारण ब्रेक फेल बताया जा रहा है। पिकअप चालक इन टमाटरों को सुंदरनगर से हरियाणा के झांसी ले जा रहा था।