जोगिंदर नगर उपमंडल की ग्राम पंचायत निचला गरोडू से महिला पर दरांती से हमला करने का मामला सामने आया है। जोगिंदरनगर उपमंडल की निचला गरोडू पंचायत के बालकरूपी के समीप ठारू में घास काटते समय किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद दराती के हमले से एक महिला चोटिल हुई है जिसे उपचार हेतु स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार ठारू में उक्त महिला घास काट रही थी जबकि वहीं पास ही अन्य महिला भी घास काट रही थी । दोनों में किसी बात को लेकर हुए तकरार के बाद दूसरी महिला ने उस पर दराती से वार कर दिया जिससे उसकी टांग में गहरा घाव हो गया जिस उपचार हेतु सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।