ग्राम पंचायत कोरो कैंथरी और चेवा के ग्रामीणों ने एनजीओ महिला मंडल काना, महिला मंडल कैंथरी, महिला मंडल कोरो, महिला मंडल खिलजासडी के सहयोग से आईपीएच और एचआरटीसी विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य कारण क्षेत्र में जल आपूर्ति और परिवहन सेवाओं की समस्याएँ थीं।धरना प्रदर्शन के दौरान आईपीएच और एचआरटीसी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मांगों को सुना। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि कुछ प्रमुख समस्याओं का समाधान तत्काल किया जाएगा। इसके तहत बस सेवा आज से सुचारू रूप से संचालित की जाएगी। वहीं, आईपीएच विभाग की कैंथरी जल योजना भी आज से शुरू होगी, और पानी की कमी होने पर टैंकरों की व्यवस्था की जाएगी।
इसके अलावा, गिरी योजना, जिससे 7-8 पंचायतों को लाभ मिलेगा, अगले एक महीने में चालू करने का वादा किया गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं तो वे भविष्य में सोलन डीसी कार्यालय में बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।
इस धरना प्रदर्शन में ग्राम पंचायत प्रधान नरेंद्र ठाकुर, वार्ड पंच बीना ठाकुर, लीला देवी, तृप्ता देवी सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं, एनजीओ अध्यक्ष प्रिया डॉक्टर, महिला मंडल प्रधान शीला देवी, रिया ठाकुर, पद्मा ठाकुर और पूर्व उपप्रधान ईश्वर ठाकुर समेत कई अन्य ग्रामीणों ने भी भाग लिया।
प्रदर्शन में मदन ठाकुर, जयकिशन ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, विनय ठाकुर, अमित शर्मा, विकास ठाकुर, नीरज ठाकुर, खेम सिंह, जोगिंदर सिंह, राजकुमार, ज्ञानचंद, प्रेम सिंह ठाकुर सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उनकी मांगे शीघ्र पूरी नहीं हुईं तो वे आगे भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।