गाड़ियों की चेकिंग कर रही महिला दरोगा को पिकअप से रौंदा, मौके पर मौत…..

Spread the love
Ranchi SI Murdered case news update india 20july 2022

झारखंड की राजधानी रांची में महिला दरोगा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई। यह मामला जिले के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हुलहुन्दू का है। जहां वाहन चेकिंग के दौरान 2018 बैच की दरोगा संध्या टोपनो को पशुओं से लदा पिकअप वैन के चालक ने कुचल दिया। जिससे दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार सुबह 3:00 बजे के आसपास हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गौतस्कर सिमडेगा से तस्करपशुओं से लदी पिकअप वैन लेकर ने  भागना शुरू किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने इसकी सूचना कामडारा पुलिस को दी।

   

पुलिस ने वहां बैरियर लगाया लेकिन चालक उसे तोड़कर भागा। फिर तोरपा पुलिस ने बैरियर लगाया तो वहां पर भी आरोपी तोड़कर भाग गया। उसके बाद सूचना खूंटी पुलिस को दी गई। खूंटी पुलिस ने रात में नाका पर चेकिंग लगाया वहां से चकमा देकरदूसरे रास्ते से रांची की ओर भागा। उसके बाद सिमडेगा पुलिस ने सूचना रांची पुलिस को दी। रांची पुलिस ने खूंटी रांची सीमा के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हुलहुन्दू के पास चेकिंग लगाया। इसी बीच करीब 3 बजे बड़ी तेजी से एक सफेद रंग का पिकअप वैन आते दिखा।

   

चेकिंग पोस्ट पर सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो दलबल के साथ थी। गाड़ी को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने गाड़ी महिला दरोगा के उप्पर चढ़ाकर दिया और भागने लगा। दरोगा की मौके पर मौत हो गई। वहीं गाड़ी चालक वाहन लेकर भागने लगा। इसके बाद गश्ती दल ने पीछा किया लेकिन तेज रफ्तार में रिंग रोड की ओर से भागने लगा। इसी दौरान पिकअप वैन रिंग रोड में पलट गईं। बताया गया कि गाड़ी से कई तस्कर कूदकर भाग गए हैं। चालक पुलिस की गिरफ्त में है, इसके अलावा अन्य की तलाश जारी है।