किन्‍नौर में प्रतिभा सिंह की बैठक में विवाद के बाद कांग्रेस ने जारी किया सर्कुलर, अब होगी सख्‍त कार्रवाई….

Spread the love

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुशासनहीनता करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई करेगी। संगठन में रहकर संगठन के खिलाफ बयानबाजी करने, बैठकों से नदारद रहने वालों के खिलाफ भी पार्टी कार्रवाई करेगी। उन्हें संगठन से ही बाहर किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इसको लेकर चेतावनी जारी कर दी है। शनिवार को महासचिव संगठन रजनीश किमटा की ओर से इस संबंध में सर्कुलर जारी किया है। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर सहन नहीं की जा सकती। चाहे व कार्यकर्ता हो या पदाधिकारी।

किमटा ने किन्नौर में प्रतिभा सिंह की बैठक में हुए विवाद पर कुछ कार्यकर्ताओं पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार का आचरण सहन नहीं किया जा सकता। पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा की नीतियों व निर्णयों के खिलाफ लडऩा है। विपक्ष के कुछ लोग युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए उन्हें सचेत रहते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना है।

वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रतिभा सिंह ने जिला, ब्लाक व प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में कई पदाधिकारी आए ही नहीं थे। इसके बाद शुक्रवार व शनिवार को प्रतिभा ङ्क्षसह ने किन्नौर में बैठकें की। यहां पर भी कई पदाधिकारी नदारद रहे।