किन्नौर में दरकी पहाड़ी, यातायात बाधित; कई भागों में पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बीते 24 घंटों के दौरान बादल झमाझम बरसे। धर्मशाला में 142.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उधर, किन्नौर जिले में पोवारी के समीप पहाड़ी से भूस्खलन के कारण मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया। लोग पैदल सफर करने के लिए मजबूर हैं।मार्ग बहाली का काम चल रहा है। वहीं निगुलसरी में नेशनल हाईवे पांच पर सफर करना जोखिम भरा बना हुआ है। गमरूर 53.0, बैजनाथ 36.0, ओलिंडा 32.2,पालमपुर 22.4 व कांगड़ा में 19.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के कई भागों में आज से पांच दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में 24 जुलाई तक बारिश जारी रहेगी। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट है। शिमला में आज धुंध छाई हुई है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.8, सुंदरनगर 23.2, भुंतर 22.2, कल्पा 13.6, धर्मशाला 18.0, ऊना 20.8, नाहन 23.5, केलांग 12.0, पालमपुर 18.5, सोलन 21.2, मनाली 17.4, कांगड़ा 21.0, मंडी 23.7, बिलासपुर 26.1, हमीरपुर 23.9, चंबा 23.8, डलहौजी 15.4, कुफरी 16.0, कुकुमसेरी 10.4, नारकंडा 14.2, रिकांगपिओ 18.2, धौलाकुआं 26.8, बरठीं 24.5, समदो 16.0, कसौली 19.4, पांवटा साहिब 25.0, देहरा गोपीपुर 26.0, सैंज 22.3, ताबो 12.5 और मशोबरा 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।