कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में हिरासत में भेजे गए 11 आरोपी….

Spread the love

क्या आप जानते हैं पुलिस हिरासत और न्यायिक हिरासत में क्या अंतर है, बहुत काम  की है ये जानकारी | TV9 Bharatvarsh

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में अब तक पकड़े गए आरोपियों को बुधवार को कांगड़ा न्यायालय में न्यायाधीश शिखा लखनपाल की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने 11 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। आरोपी संजय कुमार को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी संजय कुमार को 13 मई को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। पेपर लीक मामले में अभी तक पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। 


पुलिस पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी मुनीश कुमार (21), मनी चौधरी (21), गौरव (23), अशोक कुमार (44), सुनील कुमार (40), रमित (21), पवन कुमार (48), विशाल (19), नितेश कुमार (20), विशाल (23), विजय किशोर उर्फ अरुण (47) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। अब इन्हें दोबारा 24 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा चार अन्य आरोपियों को 13 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा।