कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भंग की हमीरपुर व देहरा ब्लॉक कमेटियां

Spread the love

प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने रविवार को इस संदर्भ में अधिसूचना जारी की है। उन्होंने बताया है कि जल्द ही इन दोनों ब्लॉकों में नए अध्यक्ष सहित नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

बता दें कि इन दोनों ब्लॉक कमेटियों वाले विधानसभा हलकों में उपचुनाव होने हैं। दरअसल दोनों ब्लाक कमेटियों में निर्दलीय विधायक काबिज थे। हमीरपुर से आशीष शर्मा और देहरा से होशियार सिंह निर्दलीय विधायक थे। गत 22 मार्च को इन दोनों समेत तीन निर्दलीय विधायकों ने अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हुए।

बीते 3 जून को हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इनका इस्तीफा मंजूर किया और अब इनके हलकों में विधानसभा के उपचुनाव होंगे। माना जा रहा है कि हमीरपुर और देहरा हलकों में कांग्रेस को नए सिरे से मजबूत करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक कमेटियों को भंग करने का कदम उठाया है।