थाना कांगड़ा के तहत एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात परिजनों को सौंप दिया है और धारा 174 के तहत कार्यवाही अमल में लाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय युवक प्रशांत निवासी गंगा रोड स्थित पुष्प विहार कालोनी के मां-बाप व अन्य परिजन अमृतसर में शादी समारोह में गए थे। सुबह जब अखबार वाला घर आया और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
ऐसे में उसके शोर मचाने पर स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर जाकर देखा तो कमरे में युवक का शव पड़ा था।