कांगड़ा में मिला 23 वर्षीय युवक का शव

Spread the love

कांगड़ा जनपद के तरसूह में वीरवार सुबह एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान रमन कुमार (23) निवासी तरसूह के रूप में हुई है। मृतक युवक का शव घर के कुछ ही दूरी पर मिला है। शव मिलने के स्थान पर जगह-जगह खून बिखरा हुआ है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर उसके शव को रास्ते से 10 फीट नीचे फेंक दिया गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई है, और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं, तरसूह पंचायत प्रधान सुनील दत्त ने बताया कि उन्हें सुबह एक शव मिलने की जानकारी मिली। उन्होंने पुलिस को सूचित कर बताया कि सुबह कुछ लोग जंगल की तरफ निकले थे, तो रास्ते में खून देखा और रास्ते के नीचे 10 फीट जब उन्होंने जांच की तो वहां एक युवक का शव मिला। बताया जा रहा है कि युवक के सिर और मुंह में काफी खून निकला हुआ था,जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक के सिर पर पत्थरों से वार किया गया है।