वाकनाघाट सुबाथू रोड पर भी जेपी यूनिवर्सिटी के गेट के पास भूस्खलन

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में लगातार भूस्खलन के मामले सामने आ रहे हैं। वाकनाघाट सुबाथू रोड पर भी जेपी यूनिवर्सिटी के गेट के पास भूस्खलन का मामला वीरवार दोपहर बाद सामने आया है।

 

जहां पर भारी मलबा सड़क पर आ गया है। इस दौरान वाकनाघाट से सुबाथू जाने के लिए और सुबाथू से वाकनाघाट आने के लिए भारी संख्या में वाहन सड़कों पर खड़े हैं। फिलहाल जेसीबी को मदद से यहां पर रोड़ को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि वाकनाघाट से सुबाथू रोड़ पर रोड़ के चौड़ीकरण का कार्य चला हुआ है। ऐसे में यहां रोजाना मलबा पहाड़ी से नीचे की ओर आ रहा हैं।डेढ़ घण्टे बाद रोड़ को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया।
अभी भी पहाड़ी से मलबा आने की संभावना, मोके पर पुलिस बल भी तैनात