मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ।हिमाचल प्रदेश की कुटलैहड़ विधानसभा सीट से विवेक शर्मा कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे।वहीं, हमीरपुर लोकसभा से सतपाल रायजादा को कांग्रेस टिकट दे सकती है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को कुटलैहड़ में आयोजित जनसभा में इसके संकेत दिए ।उन्होंने कहा- पार्टी ने कुटलैहड़ विधानसभा उप-चुनाव के लिए सर्वे कराया है। सर्वे में विवेक शर्मा का नाम सबसे ऊपर है।मुख्यमंत्री ने कहा- टिकट का फैसला हाईकमान करेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के बागी एवं कुटलैहड़ से पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टोपर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा- भुट्टोको वोट देकर बुरी तरह कूटो । सुक्खू ने फिरकहा कि राजनीति में कुट्टो को मतलब वोट देकर हराना है।