गोंदपुर बनेहड़ा में अज्ञात कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस सड़क हादसे में मौत का शिकार हुआ 23 वर्षीय अनमोल शर्मा पुत्र मनोहर लाल गोंदपुर बनेहड़ा के ब्रह्मपुर गांव का रहने वाला था। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। इसकी पुष्टि थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने की है। उन्होंने कहा कि हादसे के संबंध में जांच की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में गोंदपुर बनेहड़ा निवासी सुशील कुमार ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे वह खाना खाने के बाद अपने घर के आंगन में सैर कर रहा था। इसी बीच सड़क पर बड़े जोर की आवाज आई।