उपायुक्त डीसी राणा एवं उनकी धर्मपत्नी सुनीता राणा ने भूरी सिंह संग्रहालय में किया मतदान

Spread the love

उपायुक्त चंबा डी सी राणा एवं उनकी धर्मपत्नी  सुनीता राणा  ने आज शनिवार को विधानसभा चुनाव की  निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लिया। उन्होंने प्रातः लगभग 8.30 बजे भूरी सिंह संग्रहालय में स्थापित आदर्श मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।