उत्तराखंड: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने पदभार ग्रहण किया, वरिष्ठ नेता रहे मौजूद…

Spread the love

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रविवार को कांग्रेस भवन में पदभार ग्रहण किया। करन माहरा के रूप में उत्तराखंड कांग्रेस को अपना नया सेनापति मिल गया है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने विधिवत रविवार को पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, यशपाल आर्य, हरीश रावत सहित पार्टी तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहले ही बैठक आयोजित की थी जिसमें पार्टी के विधायकों, पूर्व विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्षों से दूरभाष पर वार्ता कर उनके क्षेत्र से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले कार्यकर्ताओं की जानकारी ली गई। बैठक में प्रदेश भर से आने वाले लोगों की व्यवस्था और कार्यक्रम की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया था। इससे नए प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कार्यक्रम भव्य बनाया जा सके।

पदभार ग्रहण करने से पहले शनिवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने भावी रणनीति के साथ आगामी कार्यक्रमों के बारे में उनसे राय मशवरा किया।