आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर द्वारा संचालित संस्था आर्ट ऑफ लिविंग की सोलन इकाई ने दुर्गा यज्ञ का आयोजन किया। यह जानकारी देते हुए आर्ट ऑफ लिविंग के जिला मीडिया प्रभारी संजय जोशी ने बताया कि आयोजन आश्रम से आए दो युवा पंडितो निशांत शर्मा और गोपाल शर्मा ने हवन की प्रक्रिया पूर्ण करवाई। साध्वी अमिता ने उपस्थित साधकों को ध्यान भी करवाया तथा गुरु पूजा का आयोजन भी किया गया। सारा आयोजन साध्वीअमिता केदिशा निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर साध्वी अमिता ने बताया कि नवरात्रों में देवी-मां के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाती है। मां दुर्गा की पूजा करने से साधक नकारात्मक प्रवृतियों से दूर हो जाता है।