आतंकवाद से मुकाबले में NSG ने सर्वश्रेष्ठ आंके हिमाचल पुलिस के कमांडो

Spread the love

हिमाचल प्रदेश पुलिस का बैंड हुनर के बदौलत समूचे देश में प्रतिभा का डंका बजा रहे हैं। इसी बीच हिमाचल प्रदेश पुलिस का विशेष सुरक्षा दल  ने भी अपनी काबिलियत का डंका बजाया है। यूनिट के कमांडो आतंकी हमले में जॉइंट ऑपरेशन चलाने के माहिर हो गए हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) द्वारा 39 वां संयुक्त आतंक रोधी प्रशिक्षण (Joint Counter Terrorism Training Exercise) आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (National Security Guard)  द्वारा एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। इसमें अलग- अलग राज्यों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इसमें द्वितीय भारतीय आरक्षित वाहिनीसकोह  के विशेष सुरक्षा दल(SSU) ने समूचे में पहला स्थान अर्जित किया है। हिमाचल पुलिस के महानिदेशक(DGP Sanjay Kundu) संजय कुंडू ने प्रतिभागियों को बधाई दी है। साथ ही उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी इस तरह का शानदार प्रदर्शन मिलता रहेगा।   

इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में आतंकवादी हमले के ट्रेनिंग अभ्यास में हिस्सा लिया था। इस टीम में कांस्टेबल शमीम कुमार, सुरेश कुमार, अनिल कुमार के अलावा कांस्टेबल साहिल गुलेरिया, अरुण कटोच, अमित कुमार, राकेश कुमार, अभिषेक जायसवाल, विनय, राजेश कुमार, शुभम, महेंद्र सिंह, आदित्य जरियाल, विजय सिंह व विकास सैनी शामिल थे।