अन्तर्सदनीय कथा वाचन प्रतियोगिता 2022…

Spread the love

 विद्यार्थियों के सर्वांगीण  विकास हेतु पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर द्वारा अन्तर्सदनीय कथा वाचन प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया | कथा वाचन मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान प्राप्ति की एक मनोवैज्ञानिक विधि है | इस विधि के माध्यम से विद्यार्थियों तक उद्देश्यों को पहुँचाना सरल हो जाता है | कथा के रूप में वाचन से किसी भी दुसाध्य एवं उबाऊ विषय को सरल, प्रभावपूर्ण बनाया जा सकता है | अधिकाधिक कुशल वक्ताओं को अवसर देने के नज़रिए से यह प्रतियोगिता कुल चार वर्गों में विभाजित की गई थी | पहला वर्ग कक्षा एक से तीन, दूसरा वर्ग कक्षा चार से पांच, तीसरा कक्षा छठी से आठवीं व् चौथा वर्ग कक्षा नौवीं से बारहवीं का था | प्रत्येक सदन से कुल चार वर्गों में लड़कों व लड़कियों की बराबर प्रतिभागिता को सुनिश्चित करना अर्थात दो लडकियां एवं दो लड़कों की प्रतिभागिता अनिवार्य थी | इस प्रकार प्रतियोगिता में कुल सोलह विद्यार्थियों ने भाग लिया जिनमें से आठ लड़के एवं आठ लडकियां थीं | विभिन्न मापदंडों जैसे कि आधार/संकल्पना/विषय, उतार-चढ़ाव, प्रस्तुकरण का ढंग, स्मरण योग्यता एवं नैतिक शिक्षा के आधार पर मूल्यांकन किया गया | प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे 

पहले वर्ग में प्रथम स्थान पर चिनार सदन के मानस अरोड़ा  और ओक सदन की केशवी को संयुक्त रूप से विजयी घोषित किया गया जबकि दुसरे स्थान पर देवदार सदन की रूहानी छाबड़ा और तीसरा स्थान ठीक सदन की आरज़ू ठाकुर ने प्राप्त किया | दूसरे वर्ग में प्रथम स्थान ओक सदन की सनिकिता मैथयू, दूसरा स्थान देवदार सदन के चंद्रवीर सिंह भाटी और तीसरा स्थान चिनार सदन की मायरा लीहंटू ने प्राप्त किया |

तीसरे वर्ग में प्रथम स्थान ओक सदन के हार्दिक सांगवान, दूसरा देवदार सदन के आस्तिक ठाकुर व  तीसरा स्थान चिनार सदन के कुंवर अहूजा ने झटका | चौथे वर्ग  में प्रथम स्थान चिनार सदन की रिदम सिंह और देवदार सदन की गुनीत कौर ने सांझा किया, दूसरा स्थान टीक सदन के मधुर चावला और तीसरा स्थान ओक  सदन की गौरी बब्बर ने प्राप्त किया |

   

इस प्रकार पूरी प्रतियोगिता में अलग अलग शीर्षक, अलग अलग नैतिक शिक्षाओं वाली कुल सोलह रोमांचक कहानियां सुनाई गईं | सभी प्रतिभागियों के अंकों को जोड़ने के पश्चात समग्र रूप में देवदार सदन ने प्रथम स्थान, चिनार सदन ने द्वितीय व् ओक सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया | प्रतियोगिता के दौरान सभागार “द क्लोज़ियम” में विद्यालय के कार्यकारी निदेशक कैप्टन ए जे सिंह विशेष रूप में उपस्थित रहे | प्रधानाचार्य श्रीमान संजय चौहान, एलिमेंट्री हैड डॉक्टर किरण अत्री, हैड ऑफ़ कल्चरल अफेयर्स विशाल गौरी, हैड ऑफ़ स्पोर्ट्स सुरेंद्र मेहता व् हैड ऑफ़ पेस्ट्राल केयर सुनील वर्मा भी इन सुन्दर व् शिक्षाप्रद कहानियों से प्रसन्न व् प्रभावित हुए | कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को उनके अध्यापको/अध्यापिकाओं सहित पुरस्कृत किया गया |