केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ”अरविंद केजरीवाल, पहाड़ और पहाड़ी आपके झांसे में नहीं आएंगे। आम आदमी पार्टी की हिमाचल विरोधी नीतियों के विरुद्ध आप पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर व ऊना के अध्यक्ष इकबाल सिंह ने दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बीजेपी में राष्ट्रीय जेपी नड्डा की मौजूदगी में शामिल हुए। आप सभी का भाजपा परिवार में स्वागत है, अभिनंदन है।
बता दें कि पंजाब में जीत के बाद आम आदमी पार्टी की नजरें हिमाचल प्रदेश पर हैं। जहां इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी ने 6 अप्रैल को मंडी में रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया था। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।
मंडी में रोड शो के ठीक दो दिन बाद 8 अप्रैल को आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महासचिव सतीश ठाकुर और ऊना अध्यक्ष इकबाल सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।