हिमाचल में भीषण सड़क हादसा, छुट्टी से घर आ रहे फौजी की दर्दनाक मौत

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा से एक दर्दनाक खबर आई है। हादसा, जालंधर-पठानकोट हाईवे पर डमटाल चढ़ाई में हुआ। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखचे उड़ गए। मृतक फौजी की पहचान नायक विनोद कुमार पुत्र किशोरी लाल के तौर पर की गई है। 

हादसे केे तुरंत बाद ही ट्रैफिक प्रभारी अश्विनी कुमार ने घायल जवान को पठानकोट अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेजा गया है।

प्रारंभिक जानकारी में ये भी सामने आया है कि जवान जालंधर से कठुआ जा रहा था। डमटाल के रांची मोड़ पर अज्ञात वाहन ने फौजी की कार को टक्कर मार दी। मृतक जवान जालंधर में तैनात था।