हिमाचल में बड़ा हादसा: पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से छह कामगारों के जिंदा जलकर मौत, 10 झुलसे

Spread the love
टाहलीवाल की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में करीब छह कामगारों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। वहीं, करीब 10 कामगार झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है।
टाहलीवाल पटाखा फैक्टरी में विस्फोट।
टाहलीवाल पटाखा फैक्टरी में विस्फोट। – फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के टाहलीवाल की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में छह कामगारों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। वहीं, करीब 10 कामगार झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है। एक घायल महिला ने बताया कि विस्फोट के समय फैक्टरी में करीब 30 से 35 लोग काम कर रहे थे। अचानक जोरदार धमाके के बाद फैक्टरी में आग भड़क गई।
हादसे में अब तक छह महिला कामगारों की मौत की पुष्टि हुई है। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि मौके पर जांच की जा रही है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।