हिमाचल में दुनिया के सबसे ऊंचे फिडलहैड स्कल्पचर का लोकार्पण

Spread the love

 स्मार्ट सिटी धर्मशाला में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने दो सौगातें हिमाचल वासियों के नाम कर दी। रविवार को सुबह सुधीर शर्मा ने धर्मशाला के कचहरी चौक पर 150 मीटर ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने दाडी में दुनिया के सबसे ऊंचे फिडलहैड लुंगड़ू स्कल्पचर का भी लोकार्पण किया। यह फडलहैड लुंगड़ू स्कल्पचर दुनिया में सबसे ऊंचा बताया जा रहा है। जिसे सत्यापन के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स को लिखा गया है। सुधीर शर्मा ने कहा कि सबसे ऊंचा तिरंगा व फडलहैड लुंगड़ू धर्मशाला में पर्यटन का नया अध्याय लिखेंगे। देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों के लिए ये आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

  इससे पहले कचहरी चौक पर तिरंगे का लोकार्पण करते हुए सुधीर शर्मा ने कहा कि स्मार्ट रोड प्रोजेक्ट के तहत यह तिरंगा लगाया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने बताया कि इससे पहले तिरंगे का ट्रायल किया गया था। इसके बाद इस तिरंगे को जनता के नाम समर्पित किया गया है। सुधीर शर्मा ने बताया कि स्मार्ट सिटी के 75 प्रोजेक्टों में स्मार्ट रोड एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। धर्मशाला में इस प्रोजेक्ट पर अब तेजी से काम चल रहा है।

  उन्होंने बताया कि जिस समय यह परियोजना बन रही थी, उसी समय उन्होंने इस बारे में एक सपना देखा था। वह चाहते थे कि धर्मशाला शहर में किसी एक जगह ऊंचा तिरंगा स्थापित किया जाए, जिससे देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को अच्छा संदेश दिया जा सके। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने बताया कि यह तिरंगा दिन-रात रोशनी से जगमग होगा। धर्मशाला में बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा, एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम, शहीद स्मारक, शिक्षा बोर्ड, जिला मुख्यालय आदि प्रमुख पहचान हैं।

      इसके अलावा कृषि, बागवानी, पशुपालन, एक्साइज, इंडस्ट्रीज, दर्जनों बैंक, अस्पताल के अलावा पर्यटन निगम के व प्राइवेट होटल हैं। इनमें रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते हैं। इन लोगों में हाई एंड टूरिस्ट भी शामिल रहते हैं। ऐसे में 150 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा हर किसी को आकर्षित करेगा।  देश-दुनिया में सारा शहर फिर से ट्रेंड करने लगेगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने इसके लिए समूचे धर्मशाला हलके, कांगड़ा जिला व प्रदेशवासियों को बधाई दी है।