लोकतंत्र के पर्व में ग्रीन पोलिंग बूथ के साथ लाहौल में प्लांटेशन करने की नई मुहिम।
कहीं पिलाई ग्रीन टी, कही पिलाया ओआरएस।
15 हजार फीट से ऊपर एशिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टाशी गंग में क्रेच की व्यवस्था की।
यहां 62 वोटर्स है और पूर्व में जो 52 मतदाता रहे है उनके समेत यहां 100 प्रतिशत मतदान करने का रिकॉर्ड यहां रहा है
कई युवा वोटर, 18 से 19 साल के पहले मतदाता, उनके सेल्फी का क्रेज, बुजुर्गो में सबसे बड़ा उत्साह। 85 साल से ऊपर के बुजुर्गो को घर से मतदान करने की सुविधा बावजूद इसके कई बुजुर्ग, अक्षम और यहां तक ऑक्सीजन लगा कर मतदाताओं को वोट डालने के लिए आते देखा गया।