हिमाचल भाजपा 20 मार्च को घुमारवीं में बनाएगी चुनावी रणनीति, सौदान सिंह सहित ये पदाधिकारी होंगे शामिल

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रणनीति बनाना शुरू कर दी है। बिलासपुर जिला के घुमारवीं में भाजपा मोर्चों व प्रकोष्‍ठों की अहम बैठक होगी। इस बैठक में भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष साैदान सिंह भी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश पार्टी प्रभारी अव‍िनाश राय खन्‍ना, सह प्रभारीसंजय टंडन, हिमाचल भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा तथा प्रदेश सचिव एवं सभी मोर्चा, प्रकोष्ठों के कार्यक्रम प्रभारी तिलक राज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा बैठक में प्रदेश से सभी मोर्चों के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं सदस्य भी शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया बैठक 20 मार्च मिलन पैलेस घुमारवीं में होनी निश्चित हुई है।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रणनीति बनाना शुरू कर दी है।

20 मार्च को सुबह 10:00 बजे प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की बैठक होगी, जो दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी। इसी प्रकार दोपहर 2:00 बजे से सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों एवं प्रदेश महामंत्रियों की संयुक्त बैठक होगी। बैठक में सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष को जिला बैठकों की तिथि व स्थान तय किया जाएगा।

बैठक में मोर्चों की ओर से वन बूथ-20 यूथ, वन बूथ 20 प्रतिपालिकाएं, वन बूथ 15 किसान प्रहरी, वन बूथ 10 अनुसूचित जाति सदस्य, वन बूथ 10 ओबीसी सदस्य, वन बूथ 10 एसटी सदस्य तथा वन बूथ 10 अल्पसंख्यक मित्र अभियान पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।