हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के उपकुलपति आचार्य सिकंदर कुमार का नाम भाजपा प्रत्याशी के रूप में घोषित

Spread the love

Exit poll 2022 BJP government is seen in Uttarakhand in Polls of Poll

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के उपकुलपति आचार्य सिकंदर कुमार का नाम भाजपा प्रत्याशी के रूप में घोषित किया गया है। 

भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिए गए इस प्रशंसनीय फैसले का समस्त भाजपा सोलन मंडल देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र भाई मोदी और भाजपा के ऊर्जावान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद करता है तथा आचार्य सिकंदर कुमार जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता है।

भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा किए गए इस अति प्रशंसनीय कार्य से हिमाचल प्रदेश से अनुसूचित जाति वर्ग का भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा और भी ज्यादा बढ़ेगा और 2022 के विधानसभा चुनावों में अनुसूचित जाति वर्ग बढ़-चढ़कर भाजपा का सहयोग करेगा|