हिमाचल प्रदेश में बढ़ती सांप्रदायिकता के खिलाफ मुरारी मार्केट सोलन में अधिवेशन का हुआ आयोजन

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में बढ़ती सांप्रदायिकता के खिलाफ मुरारी मार्केट सोलन में अधिवेशन का हुआ आयोजन, विभिन्न संगठनों ने लिया हिस्सा

सोमवार को हिमाचल प्रदेश और देश में बढ़ती हुई सांप्रदायिकता के खिलाफ मुरारी मार्केट हॉल सोलन में एक अधिवेशन का आयोजन किया गया जिसमें एटक, सीटू, आम आदमी पार्टी, किसान मोर्चा, सोलन की प्रोग्रेसिव फोर्सज जिनमे ट्रेड यूनियन शामिल है। इन सभी लोगों ने हिस्सा लिया।

अधिवेशन के दौरान इसको लेकर चर्चा की गई कि हिमाचल प्रदेश में कौमी एकता को मजबूत करने के लिए किस तरह से एक कार्य किया जा सकता है और कौमी एकता को किस तरह से बरकरार रखा जा सकता है इसको लेकर इस दौरान चर्चा की गई।

अधिवेशन की जानकारी देते हुए
एटक के राज्याध्यक्ष जगदीश भारद्वाज ने बताया कि हिमाचल और देश में कौमी एकता बनी रहे धार्मिक एकता बनी रहे इसको लेकर सभी को कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश संविधान के जरिए चलता है और संविधान बोलता है कि कोई भी व्यक्ति कहीं पर भी जाकर रह सकता है और व्यापार कर सकता है और देश की प्रगतिमे सहयोग दे सकता है।

उन्होंने कहा कि बीते दिनों सँजोली में जो प्रकरण सामने आया है उसके बाद करोड़ो का नुकसान हिमाचल होटल इंडस्ट्री को भी देखने को मिला है। करोड़ों रुपए की बुकिंग पर्यटन दृष्टि से रद्द हुई है। उन्होंने कहा कि यदि कौमी एकता नहीं रहेगी तो आर्थिक नुकसान देश प्रदेश को हो सकता है।

उन्होंने कहा कि कौमी एकता और धार्मिक एकता को बनाए रखने के लिए ही आज सोलन में इस अधिवेशन को आयोजित किया गया था जिसमें बढ़चढ़कर सभी संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया है।