हिमाचल प्रदेश में पहली बार सोलन के 11 अलग अलग गुरुद्वारों से प्रभात फेरी सपरून गुरुद्वारा साहिब पहुंची

Spread the love

  

गुरुनानक देव जी का 553 वा प्रकाश पर्व आठ नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा । इस उपलक्ष में सभी गुरुद्वारा साहिब में प्रभात फेरियो का आयोजन किये जा रहे है। हिमाचल प्रदेश में पहली बार सोलन के 11 अलग अलग गुरुद्वारों से प्रभात फेरी सपरून गुरुद्वारा साहिब पहुंची। जहां पर प्रभातफेरियां का पुष्प वर्षा के स्वागत किया गया। गुरुद्वारा साहिब सपरून में 11 गुरुद्वारा साहिब से प्रभात फेरिया आई जिसमे गुरुद्वारा साहिब अप्पर बाजार ,कसौली ,गड़खल, धर्मपुर, डगशाई ,चम्बाघाट, कंडाघाट, सांगत साहिब ,नानकसर सलोगड़ा, नानक दरबार सर्कुलर रोड ,सुबाथू की सांगत ने प्रभात फेरी में भाग लेकर शब्द कीर्तन गायन किया।

सबसे पहले कसौली गड़खल की सांगत प्रभातफेरी के रूप में सपरून गुरुद्वारा साहिब सबसे पहले पहुंची।सभी प्रभात फेरियो ने गुरुद्वारा साहिब में शब्द कीर्तन किया। इस अवसर पर सपरून गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी द्वारा आई हुई सभी प्रभात फेरियो का सिरोपाव देकर आदर सम्मान किया गया. गुरुद्वारा साहिब सपरून में लंगर का विशेष प्रबंध किया गया था जिसे सभी ने प्यार व सत्कार के साथ ग्रहण किया। गुरुद्वारा साहिब सपरून के प्रधान जीतेन्दर सिंह ने बताया की गुरुनानक देव जी द्वारा एकता व्के आपसी भाईचारे के सन्देश को बड़वा देने के उदेशय से सपरून गुरुद्वारा साहिब में एक साथ 11 गुरुद्वारों से प्रभात फेरिया आई थी। सभी ने मिलकर गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष पर मिलजुलकर कीर्तन किया। उन्होंने कहा की आने वाले समय में भी इसी तरह के धार्मिक आयोजन किये जाते रहेंगे।