हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी प्रोफ़ेसर सिम्मी का निधन हो गया है।

Spread the love

उप मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने फेसबुक पेज पर शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे इसकी जानकारी साझा की।उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लिखा कि हमारी प्रिय सिमी अग्निहोत्री हमारा और आस्था का साथ छोड़कर चली गई।

मुकेश अग्निहोत्री की बेटी का नाम आस्था है।वह आजकल विदेश में पढ़ाई कर रही है।बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को सिमी अग्निहोत्री की तबीयत खराब हुई।उन्हें उपचार के लिए चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था लेकिन कुराली के समीप उनका निधन हो गया।